शनिवार, मार्च 24, 2007

भारत श्री लंका से हारा, World Cup 2007 से लगभग बाहर .......


विश्व कप में कल हुए मैच में भारत श्री लंका से ६९ रन से पराजित हुआ।अब भारत का विश्व कप से बाहर होना लगभग निश्चित है। अब अगर बर्मुडा बांगलादेश को हराता है तब ही भारत विश्व कप में आगे बड़ सकता है।
श्री लंका के गेंद बाज़ों ने भारतीय बल्लेबाज़ों की जैसे हवा ही उतार दी।धोनी एवम् तेन्दुलकर शून्य पर गिरे।उथ्थप्पा ने १८ तथा हरभजन ने १७ बनाए। अगरकर एवम् मुनाफ़ पटेल ने दस दस रन बनाए। केवल द्राविड ने ६० तथा सेहवाग ने ४८ रन बनाए। गांगुली ने केवल ७ रन बनाए।
भारत के समक्ष २५५ रन का लक्ष्य था परन्तु भारत केवल १८५ रन बना सका।

कोई टिप्पणी नहीं:

StatCounter


View My Stats