कल से लापता मुख्यमंत्री राजशेखर रेड्डी का हेलिकॉप्टर आज प्रातः ढ़ूँढ़ लिया गया।मुख्यमंत्री के साथ यात्रा करने वाले उनके चार अन्य अनुचरों के शव कर्नूल से ७० किलोमीटर दृर नल्लमल्ला जंगलों से निकाले गए। पाँचों शवों को पहले कर्नूल फिर दोपहर कोहैदराबाद लाया गया। कल प्रातः ९ बज के ३५ मिनिट से उनका चॉपर लापता था।
१९४९ मे जन्मे वाइ एस, पिछले साड़े पाँच वर्षों से आँध्र प्रदेश के मुख्य मंत्री रहे। काँग्रेस के लिएयह एक भारी झटका है। राज्य के वित्त मंत्री रोशय्या को मुख्य मंत्री नियुक्त किया गया है।परन्तु वाइ एस के सुपुत्र वाइ एस जगन को मुख्य मंत्री बनाने की मुहीम जारी है।
मनुष्य को कभी घमण्ड नहीं करना चाहिए। १ सितम्बर के "द हिन्दू" के अनुसार वाइ एस नेकहा -
"the main Opposition, Telugu Desam Party, would be wound up in the days to come .... " अर्थात आने वाले कुछ दिनों मे मुख्य विपक्ष दल - तेलुगू देशम समाप्त हो जाएगी।ऐसाकहने के दो दिन के अन्दर ही स्वयं वाइ एस परलोक सिधार गए। परमात्मा उनकी आत्मा कोशान्ती प्रदान करें ।
गुरुवार, सितंबर 03, 2009
वाइ एस राजशेखर रेड्डी का निधन
बुधवार, दिसंबर 03, 2008
विलास राव देशमुख - बहुत देर कर दी हुज़ूर जाते - जाते
मुंबई में हुए आतंकी काण्ड के बाद गत सोमवार को महारष्ट्र के मुख्य मंत्री विलास राव देशमुख ने अपना इस्तीफ़ा पार्टी आला - कमान को भेज दिया था। काफ़ी सोंच - विचार के उपरान्त आला कमान ने आज उनका इस्तीफ़ा मंज़ूर कर लिया। चलो देर आए दुरुस्त आए। विलास राव जी के बारे में हम इतना ही कह सकते हैं - "बहुत देर कर दी हुज़ूर जाते जाते ..... "
रविवार, नवंबर 30, 2008
Times Of India
The government is trying to lock the doors of the stable after the horses have already escaped.
Log on to : http://www.timesofindia.com
Log on to : http://www.timesofindia.com
शिवराज पाटिल - दस्विदानिया
आखिरकार हमारे माननीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने त्याग पत्र सौंपा। उनका कहना था कि वे हर एक आतंकी घटना से सीख रहे हैं। उनके कार्यकाल में इतनी आतंकी घटनाएँ हो चुकी हैं कि उनको बहुत कुछ सीखने को मिला होगा। दुर्भाग्य की बात यह है कि जो कुछ उन्हों ने सीखा उसको उन्हों ने अमल में नहीं लाया, वे सिर्फ़ कपड़े बदलते रह गए। हर आतंकी हमले के बाद उनका हास्यास्पद बयान एक formality बन कर रह गया था। शायद पी. चिदांबरम बनेंगे अगले गृह मंत्री। वित्त मेंत्री के रूप में चिदंबरम साहब ने देश की अर्थ-व्यवस्था का बंटाधार किया, अब देखना यह है कि गृह मंत्री के रूप में वे क्या गुल खिलाते हैं।
शनिवार, नवंबर 29, 2008
आतंक का अन्त
पिछले तीन दिवस से मुम्बई आतंक के घेरे में जकड़ी हुई थी। पिछले तीन दिवस से सुरक्षा बल मुम्बई को आतंक से मुक्त कराने में लगे थे। ओबेरॉय तथा नारीमन हाउज़ में छिपे आतंकियों को तो कल ही मार डाला गया था। आज ताज को भी आतंकियों से मुक्त कराया गया। ताज की मुक्ति के अभियान को "Operation Black Tornado" नाम दिया गया था। पता चला है कि कुल दस आतंकी भारत समुद्र के रास्ते आए थे। उन दस आतंकियों में से नौ को मौत के घाट उतार दिया गया एवम एक को ज़िन्दा पकड़ लिया गया है। जीवित आतंकी से षडयंत्र का परदाफ़ाश होने की संभावना है। सरकारी विज्ञप्ती के अनुसार लगभग २०० व्यक्ति मारे गए हैं जिसमें २० विदेशी यात्री भी हैं। एक अनुमान के अनुसार लगभग ४००० करोड़ का नुकसान मुम्बई को पिछले तीन दिवस में उठाना पड़ा।
बुधवार, नवंबर 26, 2008
मुंबई पर एक और आतंकी हमला
मुंबई में आतंकवादियों के अनेक दस्ते घुस आए हैं और इनहों ने सोलह अलग - अलग स्थलों पर हमला करने की ख़बर आई है। मुंबई की दो पाँच-सितारा होटल - ओबेरॉय एवम ताज में आतंकी घुस आए हैं और कई लोगों को बंधक बना लिया है। बंधकों में कई विदेशी सैलानी भी हैं।
More...(drag mouse)Next TabForwardPage BottomToggle BookmarksClose TabBackPage topउधर नगर में जगह - जगह पर अंधा - धुंध गोलीबारी की गई है। अब तक ८० लोगों के मारे जाने की एवम २०० लोगों के घायल होने की ख़बर है। बताया जा रहा है कि ये आतंकवादी समुद्र के रास्ते मुंबई में घुसे। भारत के इतिहास में यह सब से बड़ा आतंकी हमला है। इस प्रकार का फ़िदायीन हमले की घटनाएँ अब तक सिर्फ़ कश्मीर में देखी - सुनी जाती थी।







गुरुवार, सितंबर 18, 2008
शेयर मार्केट में उथल-पुथल ।
पिछले दो - तीन दिनों से सेंसेक्स में भारी उथल-पुथल मची है । अमेरिका के शेयर बाज़ार में भारी गिरावाट के कारण भारतीय शेयर मार्केट में अफ़वाहों की भर-मार है । असल में अमेरिकी मार्केट के दो धुरंधर - लेहमैन बंधू एवम मेरिल - लिंच भारी नुकसान झेल रहे हैं । मेरिल - लिंच को तो अमेरिकी सरकार ने बचा लिया किन्तु लेहमैन - बंधुओं की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया । लेहमैन ने भारी - रिस्क वाले क्षेत्र में भारी मात्रा में निवेश किया था मुख्य रूप से रियल एस्टेट में । रियल एस्टेट का मार्केट आज कल काफ़ी मन्दा चल रहा है । यह मार्केट अब तक सब-प्राइम (Sub Prime) संकट से नहीं उभरा है । गत वर्ष कई अमेरिकी वित्तीय संस्थानों ने ऐसे लोगों को कर्ज़ दिया जो कर्ज़ अदा करने में सक्षम नहीं थे । इन लोगों ने कर्ज़ चुकाने के समय अपना मूँह फेर लिया । सब-प्राइम lending की मार सब से ज़्यादा रियल एस्टेट के क्षेत्र में लगी और यह मार्केट इस मार से अब तक नहीं उभर पाया है । लेहमैन ने पता नहीं क्या सोंच कर इस क्षेत्र में अंधा - धुन्ध निवेश किया कारणवश उसे अब भारी नुकसान उठाना पड़ा । लेहमैन का दिवालिया निकला है ।
लेहमैन एवम मेरिल लिंच जैसे दिग्गजों के लड़खड़ाने का असर भारत में भी देखा गया । भारतीय मार्केट, जो पहले से ही ढगमगाया हुआ था, और गहरे संकट में उतर गया है । पिछले कुछ समय से विदेशी निवेशकों ने भारी मात्रा में भारतीय मार्केट में निवेश किया था । अमेरिकी मार्केट में गिरावट के कारण ये निवेशक अपना पैसा भारतीय मार्केट से भी निकाल रहे हैं । इस लिए भारतीय मार्केट में भी गिरावट आई है । सेंसेक्स १३००० पर पहुँच गया है, एन एस ई ४००० के नीचे उतर गया है । लोगों की घबराहट बड़ रही है । इंदोर में एक ब्रोकर ने आत्महत्या कर ली । हैदराबाद में एक ही परिवार के तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली । वित्त मंत्री चिदम्बरम के अनुसार भारतीय निवाशकों को घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है ।
रविवार, सितंबर 14, 2008
बेंगलूरु, अहमदाबाद और अब - दिल्ली
कल शाम दिल्ली में पाँच बम-विस्फोट हुए जिसमें अब तक ३० लोगों की मृत्यू हुई है और लगभग ८०लोग घायल हुए हैं । यह विस्फोट, करौल बाग़, Connaught Place, बाराखंबा रोड तथा ग्रेटर कैलाश - १ में एम् - ब्लॉक मार्केट में हुए हैं । ग्रेटर कैलाश में दो धामाके हुए । इंडियन मुजाहिदीन ने इन धमाकों की ज़िम्मेदारी लेते हुए कहा है कि ऑपरेशन BAD (Bengaluru, Ahmedabad और अब Delhi) पूरा हुआ । पहला धमाका ६ बज कर १० मिनिट पर करौल बाग़ में गफ्फ़ार मार्केट में हुआ और फिर ३५मिनिट के अन्दर ४ और स्थलों पर धमाके हुए ।
हैदराबाद, जयपुर, अहमदाबाद, सूरत और बेंगलूरु जैसे महानगरों पर से हो कर आतंक की काली छाया अब पता नहीं किस दिशा में अग्रसर है । सरकार मूक - दर्शक बनी हाथ पर हाथ धरे बैठी है । सत्ता के लोभी मंत्रिगण मगरमच्छ के आँसू बहा रहे है । कुम्भकर्ण की निद्रा से जागे हमारे गृह मंत्री परम आदरणीय श्री शिवराज पाटिल ने आतंकियों को चेतवनी दी है कि धमाकों के लिए ज़िम्मेदार लोगों को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाएगी । जिस अफ़ज़ल गुरू ने संसद भवन पर हमला किया था उसे तो आज तक कोई सज़ा नहीं दी गई । उसे तो जेल में हिफ़ाज़त से रख कर खिला पिला कर तनदुरुस्त बनाया जा रहा है । आज तक एक भी आतंकवादी का बाल भी बाँका नहीं किया गया है । कितने बम - धमाके हुए, कितनों की जानें गई पर किसी भी आतंकी को सज़ा नहीं हुई है । इस लिए आतंकियों के हौसले बुलन्द हैं । वे बिना किसी रोक - टोक के जिधर चाहे उधर विस्फोट पर विस्फोट कर रहे हैं । और हमारी सरकार मगरमच्छ के आँसू बहाते नहीं थकती ।
-
बुधवार, सितंबर 10, 2008
लार्ज हैड्रॉन कोलैडर
आज, १० सितम्बर, २००८ को भारतीय समय के अनुसार १२ बज कर ३० मिनिट पर जिनिवा के समीप, भूतल से लगभग १०० फुट नीचे, लार्ज हैड्रॉन कोलैडर प्रारम्भ किया गया । यह एक २३ किलोमीटर की परिधी का छल्ला नुमा पार्टिकल एक्सेलरेटर (Particle Accelerator) है, जिसमें वैज्ञानिक 'God Particle' अर्थात हिग्ग्स बोसॉन को खोज रहे हैं । इस सुरंग के अन्दर दो विपरीत दिशा में बड़ रही ७ टेरा इलेक्ट्रॉन वोल्ट की प्रोटॉन बीम्स आपस में टकराएँगी । इस से बिग बैंग के समय जैसी परिस्थिती उत्पन्न होगी । इस परीक्षण का मुख्य उद्देश्य भौतिक शास्त्र के स्टैंडर्ड मॉडल की सीमाओं का एवम् वैधता की जाँच करना है । आज पहली प्रोटॉन धारा इस कोलैडर में प्रवाहित की गई है । दो प्रोटॉन धाराओं की टक्कर दो महीनों के बाद की जाएगी ।
इस परियोजना में आठ हज़ार भौतिक वैज्ञानिक काम कर रहे हैं । ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ब्रह्माड की उत्पत्ती से जुड़े कई राहस्यों का परदा - फ़ाश इस परीक्षण के परिणामों के गहन अध्ययन के बाद होगा ।
शुक्रवार, अगस्त 22, 2008
बॉक्सर विजेन्द्र सिंह ने भारत के लिए एक और पदक अर्जित किया
मुक्केबाज़ी की ७५ किलो की स्पर्धा के सेमि - फाइनल मुकाबले में क्यूबा के एमिलियो कोरिया से हार करभारतीय मुक्केबाज़ विजेन्द्र सिंह को काँस्य पदक से ही संतुष्ट होना पड़ा । यह मुकाबला विजेन्द्र ने ५ - ८ सेहारा । सेमि - फ़ाइनल में हारने वाले दोनों खिलाड़ियों को काँस्य पदक दिया जाता है ।
इस प्रकार बीजिंग ओलिम्पिक्स में भारत ने ३ पदक प्राप्त किये हैं । यह भारत का अब तक का सबसे अच्छाप्रदर्शन रहा है ।
बुधवार, अगस्त 20, 2008
भारत को बीजिंग ओलिम्पिक्स में एक और पदक
बीजिंग ओलिम्पिक्स में आज का दिन भारत के लिए बहुत ही शुभ सिद्ध हुआ । भारत के पहलवान सुशील कुमार ने कुश्ती के ६६ किलो के वर्ग में काँस्य पदक जीता । अब कुल मिला कर भारत ने इन ओलिम्पिक गेम्स में दो पदक अर्जित कर लिए हैं । इतना ही नहीं अपितु बॉक्सर विजेन्द्र कुमार ने ईक्वाडोर के कार्लोस गोंगोरा को हरा सेमी-फाइनल्स में प्रवेश कर भारत के लिए एक और पदक निश्चित कर लिया है ।
भारत ने अब तक कभी भी ओलिम्पिक खेलों में तीन पदक नहीं हासिल किए हैं । इस से पहले १९५२ के हेल्सिंकी खेलों में भारत ने दो पदक लिए थे - हॉकी में स्वर्ण तथा पहलवान के. डी. यादव ने कुश्ती में काँस्य पदक लिया था ।
सोमवार, अगस्त 11, 2008
अभिनव बिन्द्रा ने बीजिंग ओलिम्पिक खेलों में आज इतिहास रचा
अभिनव बिन्द्रा ने ओलिम्पिक खेलों में भारत के लिए पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता है । बीजिंग ओलिम्पिक खेलों की निशानेबाज़ी की १० मीटर एयर राइफ़ल स्पर्धा में कुल १०.५ अंक अर्जित कर स्वर्णपदक पर अपना कब्ज़ा जमाया । इस प्रकार भारत ने बीजिंग खेलों में आज अपना ख़ाता खोला ।
ओलिंपिक खेलों के इतिहास में भारत का प्रदर्शन कुछ अच्छा नहीं रहा है । भारत जो कि हॉकी में अब तकआठ स्वर्ण पदक जीत चुका है, व्यक्तिगत स्वर्ण पदक से अब तक वंचित रहा है । इस से पहले हमारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन २००४ में एथेंस में हुए खेलों में राज्यवर्धन सिंह का रजत पदक रहा है । वर्ष २००० में भार उत्तोलक कर्णम महेश्वरी ने, १९९६ में टेनिस खिलाडी लियैन्डर पायस ने तथा १९५२ में कुशती स्पर्धा में खसबा जाधव ने कांस्य पदक जीता है।
शनिवार, अगस्त 09, 2008
हैदराबाद में वर्षा का प्रकोप
हैदराबाद में कल रात्रि से वर्षा का प्रकोप जारी है । वैसे तो पिछले एक सप्ताह से आकाश मेघाच्छादित है एवमरह रह कर बारिश हो रही है, पर कल शाम से तो बडी ज़ोरों की वर्षा हो रही है । शाम साड़े आठ से एक घंटेतक मूसलाधार वर्षा होती राही - एक घंटे में लगभग ४ सें. मी. । लोकल समाचार चैनल्स से पता चला किहुसैन सागर भर चुका है एवम निचले इलाक़ों में बाड़ की चेतावनी दे दी गई है ।
रात भर बारिश होती रही । प्रतः उठे तो देखा कि वरूण देवता अभी भी काम पर लगे हुए हैं । दिन भर झड़ीलगी रही । नगर के कई निचले इलाकों में पानी भर आया है । पता चला कि कल शाम दिलशुक नगर, पंजागुट्टा, ख़ैरताबाद, इत्यादी क्षेत्रों में घंटों लम्बे ट्रॉफ़िक जैम थे । सारे राज्य में वर्षा का कहर कल भी रहेगाऐसी संभावना है ।
नगर के आस पार जितने भी तालाब एवम जलाशय हैं, सारे के सारे भर गए हैं । ऐसा लगता है कि कमसे कमराज्य पर छाया बिजली का संकट टल जाएगा ।
शुक्रवार, अगस्त 01, 2008

Amte Couple Chosen for this year's Magsaysay Award
More than thirty years after Baba Amte won the Ramon Magsaysay award for public service, his son Prakash Amte and daughter-in-law Mandakini have been chose to receive the prestigious award for community leadership.
Prakash had left his lucrative practice and following the footsteps of his father, set up a hospital for the Madia Gond tribals, in the thick forests of Gadchiroli district of Maharashtra.
The doctor couple were awarded, the Ramon Magsaysay Award Foundation says, for "enhancing the capacity of Madia Gonds to adapt positively in today's India, through healing and teaching andother compassionate interventions".
Prakash Amte is also know for his love for wild life and nature. He has set up his camp at Hemalkasa, about 350 km from Nagpur.
शनिवार, जुलाई 26, 2008
सो रही है सरकार - कल बेंगलूरु आज अहमदाबाद
अभी देश बेंगलूरु में हुए बम धमाकों के सदमे से उभरा ही नहीं था, कि अभी-अभी ख़बर मिली है किअहमदाबाद में अलग-अलग स्थलों पर सोलह बम धमाके हुए हैं। इन धमाकों में साइकिलों का प्रयोगकिया गया है। १० लोगों के मरने की पुश्टी की गई है ।
दोनों घटनाओं में समानता यह है कि यह धमाके low intensity blasts हैं । इन धमाकों का प्रयोजनज़्यादा क्षति पहुँचाने का नहीं अपितु आतंक फैलाने का प्रतीत होता है ।
अभी कुछ ही दिनों पहले राजस्थान में भी बम-विस्फोट हुए, उसके बाद कल बेंगलूरु में और आजअहमदाबाद में । तीनों ही राज्य - राजस्थान, कर्नाटक एवम् गुजरात भाजपा शासित हैं ।
तीन चार दिवस पहले यूपीए सरकार ने कारगिल दिवस मनाया, तब से ही यह विस्फोटों का सिलसिलाआरम्भ हुआ है ।
बेंगलूरु में बम-विस्फोट
सुचना तकनीकि की राजधानी बेंगलूरु में कल दोपहर १:४५ और २:१५ के मध्य सात अलग - अलग स्थलों पर आठ बम - धमाके हुए। इनमें अब तक एक व्यक्ती मरा एवम् आठ व्यक्ति घायल हुए हैं। इन धमाकों मे जेलेटिन की छड़ियों का प्रयोग किया गया है। इन के पीछे प्रतिबन्धित उग्रवादी संगठन सिमि के हाथ के होने की आशंका है।
दक्षिण भारत में हैदराबाद एवम् बेंगलूरू तीव्र गती से आतंकवाद के केन्द्र बनते जा रहे हैं। ये दोनों ही नगर सूचना प्रोद्योगिकी के केन्द्र हैं । बेंगलूरु में इस से पहले तीन और आतंकवादी घटनाएँ हो चुकी हैं - ९ जुलई २००० के दिन एक वैन में जिस में आतंकवादी विस्फोटक सामाग्री ले जा रहे थे, अपने आप ही विस्फोट होने से दोनों आतंकी मारे गए। तत्पश्चात वर्ष २००२ में ५ आतंकवादी मार ड़ाले गए । फिर २८ दिसम्बर २००५ को इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ सायंस पर आतंकी हमला, जिसमें आइ. आइ. टी. दिल्ली के एक प्रोफेसर मारे गए ।
सोमवार, जुलाई 07, 2008
Ubuntu Satisfaction
I have been fiddling with Ubuntu 8.04 on my Acer Aspire 5100 laptop for quite some time now. The experience has been very pleasant.
All the hardware has been detected out-of-box and is working properly. Graphics Card (ATI Radeon Xpress 1100) is detected o-o-b, but had to install the latest drivers from ATI, to get Compiz working properly.
No problems with sound, synaptic (touchpad), etc. Have even been able to get the special function-keys working. Even the multimedia keys on the extreme right are working (atleast in Gnome).
The multemedia card reader is also working by default.
The webcam is also working, though camorama still doesn't connect to /dev/video*. I am able to use the webcam in other applications like cheese and Skype. Cheese can be installed directly using apt-get.
The latest version of Gammu even detects my Sony Ericsson W700i, though it doesn't read contacts from the SIM card.
Sleep/hibernate functionality is available.
All said and done Ubuntu is working out to be a rock-solid distro, that is able to utilize the full potential of my laptop.
गुरुवार, मई 15, 2008
जयपुर में बम-विस्फ़ोट
प्रात: ३ बजे मेरी नीन्द खुली तो टी वी चल रहा था। पता चला कि कल शाम जयपुर में ९ बम - विस्फ़ोट हुए हैं। लगभग ६० लोगों के मरने की आशंका है। आतंकियों ने अलग - अलग स्थलों पर सैकिलों में बम फिट किए गए थे जो एक के बाद एक, क्रमबद्ध तरीके से फटने लगे। बेकसूर लोग मारे गए जिसमें हिन्दू - मुसलमान दोनों संप्रदाय के लोग थे।
बम जब फटता है तो ये नहीं देखता कि सामने हिन्दू है या मुसलमान, कितने लोग मरे, कितने लोग घायल हुए। छोटे - छोटे मासूम बच्चे मारे गए। कहा जा रहा है कि सरकार को नवम्बर में ही खुफिया एजेंसियों से यह खबर मिल गई थी कि आतंकी जयपुर में कोई कारनामा अनजाम देने वाले हैं। पर सरकार सोती रही और अब दोनों सरकारें एक दूसरे के सर पर ज़िम्मेदार मढ रही हैं।
शुक्रवार, मार्च 28, 2008
नज़फ़गढ़ के नवाब की शान-ओ-शौकत
आज भारत और दक्षिण आफ़्रिका के पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ एक ही वजह के लिए याद रखा जाएगा - सेहवाग के तिहरे शतक के लिए। क्रिकेट के इतिहास में डॉन ब्रैडमैन एवम ब्राइन लारा के बाद सिर्फ सेहवाग ने दो बार तिहरा शतक बनाया है। सेहवाग २९२ गेंदों में ३०९ रन बना कर नाबाद हैं।
शनिवार, मार्च 22, 2008
आया रंगों का त्यौहार
आज होलो है - रंगों का त्यौहार। सारा वातावरण विभिन्न रंगों से सराबोर है। लाल पीले नीले रंगों में ओत-प्रोत लोग होली की मस्ती में डूबे एक दूसरे को होली की बधाइयाँ देते नज़र आ रहे हैं। आज वरुण देव भी होली के रंगों में मस्त हो कर पिछले एक महीने से कड़कड़ाती धूप में झुलसी हुई धरती को ठंडा करने के लिए निरमल जल की वर्षा कर दी। बच्चों ने खूब होली खेली, हमने होली का आनन्द गुझिया एवम् पपडी का सेवन कर के लिया।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)


